फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली के लोकल फॉल्ट कम नहीं हो रहे हैं। 24 घंटे में कई जगह पर फॉल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया। यहां पर संविदा कर्मचारी जंपर जोड़ते समय नीचे गिर गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह जलालाबाद ग्रामीण के खंडहर फीडर पर ग्राम हार गुरैया में बिजली की आपूर्ति शनिवार की सुबह से नदारद रही। इसके चलते लोगों को त्योहार के दिन आपूर्ति नहीं मिल सकी। मदनापुर के बुधुवाना में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार, 24 घंटे में मात्र एक से दो घंटे आपूर्ति आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें