फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिट्टी के बर्तन विक्रेता के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर की लूट

Wed, 23 Oct 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सैनिक कॉलोनी में पड़ोसी की छत से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने मिट्टी के बर्तन विक्रेता के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर कमरे का ताला खुलवाया। फिर 70 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची, लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मंगलवार दोपहर तक केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी रतीराम मिट्टी के बर्तन, गमले आदि बिक्री करने का काम करते हैं। रामलीला मेले में दुकान लगाने पर बिक्री के 70 हजार रुपये लाकर घर में कमरे में रख दिए थे। रविवार की रात वह अपने परिवार के साथ छत पर लेटे थे। 14 वर्षीय विनोद नीचे के हिस्से में दरी पर सो रहा था। रात करीब ढाई बजे पड़ोसी की छत से होते हुए नकाबपोश दो बदमाश घर के अंदर घुस आए और नीचे पहुंच गए।
रतीराम के अनुसार, बदमाशों ने थैले को तलाशना शुरू किया तो विनोद की आंख खुल गई। उसके बोलने से पहले बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बाल पकड़ते हुए गर्दन पर चाकू रखकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उससे तकिये के नीचे रखी कमरे की चाबी लेकर अंदर घुस गए। कमरे से 70 हजार रुपये चोरी करने के बाद विनोद से मुख्य गेट को खुलवाकर आरोपी भाग गए। उनके जाने के बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। रात में डायल 112 पर कॉल करने पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


60 हजार का माल उधार लाए थे रतीराम
-मेले में दुकान लगाने के लिए कई जगहों से 60 हजार रुपये का माल रतीराम उधार लाए थे। उसके पास दो घोड़ागाड़ी, मिट्टी के बर्तन खुद के थे। मेले में अच्छी बिक्री होने के बाद उधारी को चुकाने के लिए रुपये रखे थे।

घटना दबाने के प्रयास में जुटी पुलिस
-पीड़ित ने अशफाकनगर चौकी पर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टाल दिया। घटना के खुलासे के बजाय पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। दूसरे दिन दोपहर बाद तीन बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मंगलवार को अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर संज्ञान लिया गया। रतीराम ने बताया कि पुलिस किसी का नाम बताने का दबाव बना रही है। जबकि, उसने किसी का चेहरा नहीं देखा तो वह कैसे नाम बता दे। घटना से सदर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जबकि, एसपी ने सतर्कता बरतते हुए छोटी सी वारदात पर भी गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-मामला जानकारी में आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। विवेचना कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सौम्या पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें