फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटरा में सिउरा मोड़ के पास हाईवे पर गड्ढा, दुर्घटना की आशंका

Fri, 30 Aug 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सियुरा मोड़ के पास हुआ गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिउरा मोड़ के पास सड़क में करीब चार फिट गहरा गड्ढा हो गया। इसकी चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन चालक घायल हो गए। जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर जांच कराई है। अधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिउरा मोड़ भारी वाहनों के निकलने की वजह से बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे धंस गई। दोपहर करीब तीन बजे तक करीब चार फिट गहरा गड्ढा हो गया है। हाईवे पर गड्ढा होने की वजह से कई बाइक चालक गिरकर चोटिल हो गए। इसमें बाइक सवार गांव नवदिया निवासी राजेश कुमार, कस्बा के मोहल्ला अहिरान निवासी विकास यादव, बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव कुठला निवासी मुनीश्वर दयाल आदि गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गहरे गड्ढे की सूचना पर तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय ने कानूनगो अजीत प्रताप सिंह, लेखपाल कमलेश मिश्रा को मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचकर राजस्व कर्मियों ने गड्ढे के पास ईंट डालकर एवं पेड़ की टहनियां को डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को सावधान किया।
कानूनगो और लेखपाल ने एसडीएम को गड्ढे की रिपोर्ट देकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर से गुजरने वालों को गड्ढे से गंभीर खतरा बताया। देर शाम तक एनएचएआई के अधिकारियों ने गड्ढे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। गड्ढे की वजह से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि कटरा में सिउरा मोड़ पर हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढे की सूचना एनएचएआई के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
कटरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढे की सूचना मिली है। गड्ढा ठीक कराने के लिए टीम भेजी जा रही है। जल्द ही गड्ढे को ठीक कराया जाएगा।
- प्रशांत दुबे, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें