जलालाबाद। नवरात्र के लिए नगर में मां संतोषी माता मंदिर व आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर में बुधवार से सजावट होने लगी। मुख्य चौराहे पर स्थित प्राचीन संतोषी माता के मंदिर के सामने एनएचएआई ने काफी समय पहले हाईवे को बिजली की भूमिगत लाइन डालने के लिए खोदा था, लेकिन यह काम अधूरा छोड़ दिया गया। इससे मार्ग पर बना गड्ढा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह में बाधक बनेगा। बृहस्पतिवार को नवरात्र के पहले दिन दोनों मंदिरों में देवी भक्त दर्शन-पूजन केे लिए उमड़ेंगे। इन दोनों मंदिरों के अलावा गांव ढकियाइन में माता रेणुका देवी मंदिर और गुरैया का मां काली मंदिर भी प्रसिद्ध देवी स्थल हैं। इन स्थलों पर नवरात्र श्रद्धालुओं, खासकर महिला भक्तों की भीड़ बराबर बनी रहती है। नवरात्र की शुरुआत से पहले इन स्थलों पर साफ-सफाई व बिजली की झालरों व झंडी आदि की सजावट का काम चलता रहा। संवाद