फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएपी बताकर बेच रहे थे पोटाश, कृषि विभाग ने लिया नमूना

Sat, 04 Mar 2023 09:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा में किसान यूनियन ने पकडवाई खाद । संवाद
विज्ञापन
बंडा। क्षेत्र में बोनस पर खाद की बिक्री कर रहे अमेठी की निर्माता कंपनी के कर्मचारियों को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जिला कृषि अधिकारी को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अपर जिला कृषि अधिकारी ने जांच करने पर सब कुछ सही पाने पर भी खाद का सैंपल लिया और कंपनी के खाद गोदाम को सील करने के साथ मौके पर मिलीं खाद की बोरियां भी अपने कब्जे में ले लीं। इस बीच, खाद की बिक्री कर रहे कंपनी के कर्मचारी कार्रवाई के भय से चले गए।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अमेठी जिले की खाद निर्माता एक कंपनी के कुछ कर्मचारी डीएपी बताकर खाद की बरगदा गांव में बिक्री कर रहे थे। सूचना देने वाले ने खाद को नकली बताकर अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही, लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचे, खाद से भरे पिकअप वाहन को वहीं छोड़कर कर्मचारी भाग गए। भाकियू नेता से मामले की सूचना मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने अपर जिला कृषि अधिकारी मैराज खां को गांव भेजा। उन्होंने मौके पर जाकर खाद की 29 बोरियां कब्जे में लेकर उसे गांव के ही राजीव यादव की सुपुर्दगी में दे दिया।

इसके साथ ही उन्होंने बरामद खाद का नमूना लेकर जांच को भेजा और बंडा-बिलसंडा मार्ग पर स्थित कंपनी के गोदाम पर भी अपना ताला लगा दिया। गांव के लोगों ने अपर जिला कृषि अधिकारी को बताया कि तीन दिन पहले कुछ लोग गांव बरगदा, भितिया श्याम, भगवंतापुर व कढ़ेर चौरा में 100 रुपये बोनस के नाम पर खाद की बिक्री करने के लिए कंपनी के नाम से पर्ची काट गए थे। ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारी जो खाद बांटने आए थे, वह हाथ से रगड़ने पर राख जैसी होने पर उन्हें खाद के नकली होने की आशंका हुई।
विज्ञापन

00000000000
भाकियू नेता की शिकायत पर कराई गई जांच में पोटाश खाद असली पाई गई है। कंपनी के पास चीनी मिलों की मोलायसिस (गन्ना रस की मैली) से पोटाश खाद बनाने और बिक्री करने का लाइसेंस है। किसानों को कंपनी की ओर से दी गई पर्चियों में भी डीएपी के बजाय पोटाश खाद का उल्लेख किया गया है। सामान्य प्रक्रिया के तहत उसका नमूना लिया गया है। - डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें