फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को डाकघर कर्मचारियों ने टरकाया, एसडीएम से शिकायत

Fri, 30 Aug 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद डाकघर में प्रभारी उप डाकपाल से जानकारी करते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। डाकघर में नए आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से लोग उमड़ पड़े। आरोप है कि भीड़ बढ़ने पर कर्मचारियों ने कमियां बताकर टरकाना शुरू कर दिया। इस पर लाेगों ने एसडीएम रवींद्र कुमार से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


स्थानीय डाकघर में आधार से संबंधित कार्यों के लिए नगर समेत कलान, मिर्जापुर, अल्हागंज, बुधुआना आदि क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विभिन्न स्थानों से आए राजेंद्र, हरीराम, संजय, कौशल कुमार ने बृहस्पतिवार को संबंधित काम नहीं होने पर एसडीएम से मुलाकात की। उन्हें बताया कि डाकघर के कर्मचारी कभी मशीन खराब होने तो कभी अन्य कोई बहाना कर उनके काम टाल रहे हैं। इसलिए वह डाकघर के बार-बार चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जो लोग सुविधा शुल्क दे देते हैं, डाकघर में उनका काम जल्दी हो जाता है। लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार रोहित कटियार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने उपडाकपाल से इस बाबत जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को सुबह पहले पहुंचने वाले 30 लोगों को टोकन देकर उनका कार्य निपटाने और टोकन जारी करने वालों के नाम की सूची रोजाना दीवार पर चस्पा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि इसी व्यवस्था के तहत आगे काम किया जाए, ताकि दोबारा शिकायत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें