फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में 26 घंटे पानी के लिए तरसी एक लाख की आबादी

Thu, 04 Apr 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के बाजार निजामगंज में पेयजल आपूर्ति की​ क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करते विभागीय कर्मचारी। सं
विज्ञापन
तिलहर। नगर की एक लाख की आबादी मंगलवार से लेकर बुधवार तक करीब 26 घंटे पानी के लिए तरस गई। बिजली का खंभा लगाते वक्त ड्रिल करते वक्त जलापूर्ति लाइन टूटने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। सुबह और शाम के वक्त रोजेदारों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली निगम नगर में बिजली के खंभे लगाने का काम कर रहा है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे निजामगंज बाजार में रामाधार गुप्ता की बिल्डिंग के समीप खंभे लगाए जाने के लिए ड्रिल मशीन चलाई जा रही थी। इस दौरान पालिका की पानी आपूर्ति की मुख्य लाइन मशीन से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते शाम को पूरे नगर की पानी सप्लाई ठप हो गई।
हालांकि, कर्मचारी लाइन को ठीक करने पहुंचे, लेकिन उनके पास पाइप को दुरुस्त किए जाने में काम आने वाला सामान नहीं था। इस कारण बुधवार सुबह और दोपहर में भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। बुधवार शाम लगभग पांच बजे क्षतिग्रस्त लाइन के ठीक होने के बाद नगर में पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

जलकल लिपिक शाजिल अली खां ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई थी। मुख्य लाइन को जोड़ने वाली क्लैंप आदि सामान बरेली से मंगवाया गया था। इसके बाद शाम 5:00 बजे मुश्किल से सप्लाई शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें