फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रावास में लगाई जा रही घटिया सामग्री

Thu, 14 Nov 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के राजकीय पॉलिटे​क्निक में भवन निर्माण के बारे में जानकारी लेते विधायक। स्रोत जागरूक पा
विज्ञापन
पुवायां। विधायक चेतराम ने बुधवार को पुवायां के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावास का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्यदायी संस्था का ठेकेदार और विभाग के अधिकारी, जेई आदि मौके पर नहीं मिले। विधायक के अनुसार निर्माण कार्य में सरिया, मौरंग, सीमेंट और ईंट घटिया किस्म की लगाई जा रहीं हैं। इससे भविष्य में छात्राें की जान काे खतरा हो सकता है। विधायक ने कहा कि निर्माण में ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर रहा है। ठेकेदार और जेई की अनुपस्थिति में बन रहे छात्रावास के भवन निर्माण की शासन स्तर से जांच कराई जाएगी और कार्रवाई कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या सोनिया माथुर सहित शिक्षक और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक ने प्रधानाचार्य से शिक्षण कार्य, स्टाफ आदि के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि छात्र, छात्राओं को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें