फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 21 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के आधार पर ब्लॉक प्रमुखी से अपदस्थ हुए पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के पुत्र सचिन वर्मा के स्थान पर नया ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए निगोही ब्लॉक कार्यालय परिसर में 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के स्तर से शनिवार को निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ डीएम उमेश प्रताप सिंह ने 19 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने का सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

निगोही के क्षेत्र पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह ने गत अगस्त में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को 49 अन्य बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षरों सहित अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। गत 29 अगस्त को निगोही में कड़ी सुरक्षा के बीच अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराने पर 67 सदस्यी क्षेत्र पंचायत के एक सदस्य ने भाग नहीं लिया, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। तभी से निगोही में नए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर चर्चाएं चल रही थी।
घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्टूबर को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। बाद में उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 अक्टूबर को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। अगले दिन 21 अक्टूबर को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा और उसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें