फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल हुए सीईओ व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी सवंडकर किरण नामदेवराव व उपाध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देश की 62 छावनी परिषदों के लोगों तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी नामदेवराव ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू योजनाओं जैसे आईसीडीएस, मिड डे मिल, समग्र शिक्षा अभियान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन व अन्य सुविधाओं को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया है। जिससे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को छावनी परिषद में लागू कर यहां के निवासियों को भी लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत सभी 62 छावनी परिषदों के स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मचारियों जिनके द्वारा कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दौरान कोविड वॉरियर के रूप में अपने कार्यों का पूर्ण रूप से निष्पादन किया गया है, उन कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये के बीमा की योजना का शुभारंभ भी रक्षामंत्री द्वारा किया गया। इस मौके पर रक्षा संपदा की महानिदेशक दीपा बाजवा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें