राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करता कांस्टेबल शुभनिस। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला को खून देकर मानवता की मिसाल पेश की। शनिवार की सुबह मीडिया सेल को एक प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला के लिए आपातकालीन स्थिति में एक यूनिट खून की आवश्यकता संबंधी संदेश प्राप्त हुआ। एसपी राजेश द्विवेदी ने सूचना को गंभीरता से लिया। इसके बाद आईजीआरएस सेल में तैनात कांस्टेबल शुभनिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रक्तदान किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। संवाद