बंडा। ददिउरी गांव में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता की गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव के शिवकुमार की साली की शादी गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी छोटू के साथ हुई थी। छोटू ने शनिवार को पत्नी कुसुम लता से मारपीट की तो वह बहनोई शिवकुमार के घर पहुंच गई। छोटू ने थाने पहुंचकर शिवकुमार पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया। रात करीब आठ बजे पुलिस शिवकुमार के घर पहुंची और महिला से पूछताछ की। इसी दौरान उन लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि एक दरोगा को डंडा मार दिया। हालांकि पुलिस ने डंडा मारने की बात को निराधार बताया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी। संवाद