फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने वालों का नेटवर्क तलाश रही पुलिस

Tue, 27 Aug 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अवैध पटाखा फैक्टरी के भंडाफोड़ के बाद पुलिस अब आरोपियों का नेटवर्क तलाश रही है। तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि बाल अपचारी को बरेली में बच्चा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को सीओ सिटी सौम्या पांडेय के नेतृत्व में एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मोहल्ला बाडूजई प्रथम में अरबाब के मकान में छापा मारा था। मकान के अंदर चार लोग पटाखा बनाते हुए मिले थे। पूछताछ में उन्होंने मोहल्ला ककराकलां में गोदाम होने की जानकारी दी थी। पुलिस टीम ने ककराकलां में छापा मारकर पटाखा, सुतली बम आदि बरामद किए थे।
मौके से भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित पटाखे, विस्फोटक और सामग्री आदि बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में बाडूजई प्रथम निवासी जब्बार, उसके भाई अरबाब और मोहल्ला चौक आला खां निवासी जमाल उर्फ जमालुद्दीन को विधिक कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है। बाल अपचारी को बरेली बच्चा जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि पटाखा का कारोबार करने वाले आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में कुछ और खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें