रोजा। मोहल्ला लोधीपुर में रविवार शाम कंपोजिट देशी शराब की दुकान के पास फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां कोई नहीं मिला।
बताते हैं कि पहले दो पक्षों में शराब को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दो लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। फायरिंग करने के बाद दोनों भाग गए। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद घटनास्थल पर जांच की गई, लेकिन कोई मिला नहीं। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद