फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर एसई आफिस पहुंची पुलिस

Fri, 06 Oct 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर एडीएम न्यायिक राशिद अली ने सदर बाजार पुलिस को अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा के कार्यालय में भेज दिया। पुलिस को एसई अपनी कुर्सी पर नहीं मिले तो पूछताछ कर लौट आईं। पुलिस के लौटते ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों को डिफाल्टर घोषित करने के निर्देश दिए गए थे। रोजाना ही कंट्रोल रूम से शिकायतों को निस्तारित करने को फोन किया जाता है। इसी क्रम में बिजली निगम की दो शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम से एसई को कॉल की गई। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज एडीएम न्यायिक राशिद अली ने सख्ती दिखाते हुए थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को एसई कार्यालय जाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस फोर्स कृष्णानगर स्थित कार्यालय जा धमकी। एसई जेपी वर्मा के नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके बारे में पूछताछ की, साथ ही आईजीआरएस डिफाल्टर शिकायतों की जानकारी दी। पुलिस के वापस आते ही तुरंत ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि एडीएम के निर्देश पर वह एसई कार्यालय गए थे, लेकिन वह मिले नहीं थे।

एडीएम न्यायिक राशिद अली ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण नहीं होने से जनता परेशान हो रही थी। इसके चलते पुलिस को एसई कार्यालय भेजा था। डिफाल्टर घोषित होने से पहले ही शिकायतों का निस्तारण हो गया है।
विज्ञापन


एसई जेपी वर्मा ने बताया कि सुबह 10:09 बजे कंट्रोल रूम से बाबू ने उन्हें फोन किया था। वह अभद्रता से बात कर रहा था। उसे बाद में हमने फोन भी किया था लेकिन बाबू कार्यालय से जा चुका था। उसी बाबू की हेकड़ी व निगम के कुछ अधिशासी अभियंताओं के समय से काम नहीं करने के चलते यह स्थिति आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें