खुटार। सिहुरा वन क्षेत्र से कोरो के कीमती पेड़ काटे जाने के मामले में पुलिस ने टालमटोल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। वन दरोगा पुष्पेंद्र कनौजिया ने 11 पेड़ काटने के आरोप में 12 आरोपियों के खिलाफ खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि, मुख्य वन संरक्षक की जांच में 13 पेड़ों के काटे जाने की पुष्टि हुई थी।
रिपोर्ट में सिहुरा खुर्द कलां निवासी गिरवर दयाल, पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव शेरपुरकलां निवासी आसिफ, इमरान, नन्हे, अहमद नूर, प्रमोद, पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव खांड़ेपुर निवासी साबिर, खुटार के गांव भरकलीगंज निवासी मुजीब, केसरपुर कलां निवासी मोबिन, छुटुआ, मोइनुद्दीन, तौकीर के नाम शामिल हैं। बताया कि छह जनवरी की रात सिहुरा वन क्षेत्र से आरोपियों ने 11 कोरो के पेड़ काट डाले। 80 प्रतिशत लकड़ी जंगल से बरामद हो गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।