फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

Sat, 09 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिवप्रताप की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी हुई। आरोपियों से पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना के दिन से मिश्रीपुर स्थित गोदाम पर ताला लगा हुआ। इसके बाद से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय नहीं आया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिवप्रताप का शव बुधवार की सुबह मालाखाना मोड़ स्थित पीसीएफ के पुराने कार्यालय में फांसी के फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रभंजन यादव, बाबू रुदान सिंह, ठेकेदार रवीश और अनुज यादव के खिलाफ धारा 302, 201 और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। सभी आरोपी फरार हैं। पीसीएफ कार्यालय में भी घटना के दिन से ताला लटक रहा है। इसके साथ ही मृतक की कॉल डिटेल पर भी काम हो रहा है। इससे मिले कुछ साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें