शाहजहांपुर। पुलिस ने जिले के 207 में से 176 मैरिज लॉन में जांच की। 33 मैरिज लॉन में सीसी कैमरे नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों को सचेत किया।
एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद के सभी मैरिज लॉनों में अवैध एवं लाइसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग, डीजे संचालन एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस के निरीक्षण में किसी भी मैरिज लॉन में फायरिंग व शस्त्रों का दुरुपयोग नहीं मिला। इसके अतिरिक्त किसी भी मैरिज लॉन में रात 10 बजे के उपरांत डीजे संचालित नहीं पाया गया। संवाद