जलालाबाद में बलवा ड्रिल का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। स्रोत : मीडिया सेल
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन समेत तिलहर, पुवायां और सदर सर्किल में पुलिसकर्मियों ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। जवानों ने एंटी रॉयट गन, आंसू गैस, शील्ड, लाठी और हेलमेट के साथ काल्पनिक उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। अधिकारियों ने विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, संयम और मानवाधिकारों का पालन करते हुए कम से कम बल प्रयोग करने के निर्देश दिए। संवाद