फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पूर्व चेयरमैन के गेस्ट हाउस से पकड़े सात जोड़े, देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा

Mon, 14 Nov 2022 03:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

पुलिस ने सोमवार दोपहर दबिश दी तो तीन मंजिला गेस्ट हाउस के कमरों से सात जोड़े संदिग्ध हालात में मिले। सभी को थाने लाया गया है। गेस्ट हाउस रोजा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता का है।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता का गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बल्लियां गांव में आशा मन्नत पेइंग गेस्ट हाउस से पुलिस ने सात लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को स्थानीय लोगों से गेस्ट हाउस में देहव्यापार की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार दोपहर दबिश दी तो तीन मंजिला गेस्ट हाउस के कमरों से सात जोड़े संदिग्ध हालात में मिले। सभी को थाने लाया गया है। गेस्ट हाउस रोजा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता का है। अजय गुप्ता वैश्य एकता परिषद का जिलाध्यक्ष भी है। वह खुद को भाजपा नेता बताता है।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट रोजा थाने में दर्ज की जा रही है। गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मुझे राजनीति प्रतिद्वंदिता के चक्कर में साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। गेस्ट हाउस का मैनेजर अनूप कुमार कमरे देने का काम करता है। बगैर आईडी लिए रूम नहीं दिए जाते हैं। लड़के-लड़कियां खुद को रिश्तेदार बताकर आए होंगे। गेस्ट हाउस में कोई गलत काम नहीं होता।  -अजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रोजा नगर पंचायत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें