फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौखट विंडो से भरी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा, वनकर्मियों को सौपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बेला गांव के पास एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। पिकअप में खिड़की और चौखट भरी थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओमप्रकाश सोमवार रात गश्त पर निकले थे। बेला गांव के पास एक पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप चालक और उस पर सवार एक व्यक्ति से पूछताछ की, तो पता चला कि पिकअप में रखी चौखट और खिड़की के कागजात नहीं है। पिकअप को थाने लाया गया। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम भी थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पिकअप और उसके चालक व उस पर सवार मिले व्यक्ति को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि यह लकड़ी अवैध रूप से जंगल से काटी गई थी। अवैध रूप से काटी गई लकड़ी की चौखट और खिड़की बनाकर बेला से रायपुर बिचपुरी के लिए ले जा रही थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पिकअप में चार विंडो और चार चौखट थे। चालक और उसमें सवार व्यक्ति विंडो और चौखट के कागजात नहीं दिखा पाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें