फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने असलहों के साथ गिरफ्तार किए पिता-पुत्र

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी पिता पुत्र। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस ने सोमवार रात शातिर अपराधी व उसके बेटे को असलहों समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि गश्त के दौरान खंडहर रोड पर मंडी समिति के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे थाना मिर्जापुर के गांव कुंडरा पहाड़पुर निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास तमंचा व छह कारतूस मिले हैं। लक्ष्मण के खिलाफ थाना मिर्जापुर व जलालाबाद में हत्या, हत्या के प्रयास समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। बाद में पुलिस ने गांव तिकोला स्थित मंदिर के पास से लक्ष्मण के बेटे मोनू को पकड़ा जिसके पास से देशी बंदूक व छह कारतूस बरामद हुए। मोनू के खिलाफ भी जलालाबाद थाने में पहले से रिपोर्ट दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें