फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रिकॉर्ड से हटाए 46 मृत हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के 46 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को रिकॉर्ड से हटा दिया है। जिले में अब 921 प्रचलित हिस्ट्रीशीटर हैं। धरातलीय निरीक्षण न होने के कारण इन मृत हिस्ट्रीशीटरों का नाम पुलिस रिकार्ड में चढ़ा हुआ था। ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण हिस्ट्रीशीटरों का लंबे समय से स्थलीय सत्यापन नहीं किया जा रहा था। यही वजह थी कि कई बार मृत हिस्ट्रीशीटर का रिकॉर्ड भी थाने और मुख्यालय में रहता था। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर सभी थानों को हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर का वर्तमान का फोटो, उसके घर, वाहन, परिवार आदि का रिकार्ड सत्यापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सामने आया कि 46 मृत हिस्ट्रीशीटर भी थाने के रिकॉर्ड में जिंदा थे। अब इनका खाका नष्ट कराया जाएगा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों के धरातलीय निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया था। मृत हिस्ट्रीशीटरों को रिकॉर्ड से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें