गांधी भवन में आयोजित कवि सम्मेलन में मंचासीन कविगण। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के तहत गांधी भवन प्रेक्षागृह में शनिवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों व शायरों ने रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
फैजल फैज ने शाहजहांपुर शहर पर शब्द चित्र का खाका खींचा। अजय अवस्थी अनुरागी ने गांव परिवेश का गीत सुनाया। गुलिस्तां खान ने गजल सुनाकर वाहवाही पाई। विवेक राज ने दोहे सुनाए। कुलदीप दीपक ने ओजपूर्ण रचना पढ़ी। ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने गजल प्रस्तुत की। अमित त्यागी ने मुक्तक सुनाए। रितेश सिंह राहिल ने शेर सुनाए। आभार बलराम शर्मा ने व्यक्त किया। संचालन डॉ. सुरेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष लेखक साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने कहा कि शाहजहांपुर की धरती से ही देश में सांझी शहादत विरासत की बयार बही। संस्कृति विभाग लखनऊ व समीक्षा सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा रहीं। उन्होंने कलाकारों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए। इस मौके पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, संजीव कुमार सोनू, अशफाक उल्ला खान, डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र, जरीफ मलिक आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद