फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीएनजी ड्राइव की शुरुआत, शहर के बाद तिलहर में होगी आपूर्ति

Sun, 28 Jan 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पीएनजी गैस ड्राइव को शुभारंभ करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा। स्रोत। विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से पिपरौला में सिटी गेट स्टेशन कैंपस में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव की शुरुआत की गई। अधिकारियों ने बताया कि शाहजहांपुर में लगभग 380 किमी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। करीब 26000 उपभोक्ताओं का पंजीकरण भी हो चुका है। शहर के बाद तिलहर में गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) सिटी गैस वितरण संस्थाओं के साथ मिलकर 26 जनवरी से 31 मार्च तक अभियान शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य घरों में पीएनजी को अपनाने पर बढ़ावा देना और व्यापक क्षेत्र में पीएनजी उपभोक्ताओं का विस्तार करना है। अधिकारियों के मुताबिक प्राकृतिक गैस स्वच्छ एवं सुविधाजनक जीवाश्म ईंधन है। यह अभियान उन क्षेत्रों पर केंद्रित होगा जहां गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।
मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव का उद्धाटन किया। इसके बाद एचपीसीएल के अधिकारियों ने रोड शो किया। इसमें 25 गाड़ियों के जत्थे के साथ रोड शो पिपरौला से बरेली मोड़ होते हुए गर्रा नदी पुल पर समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि एचपीसीएल के प्रयासों की वजह से आज घर-घर सीधे पाइप के माध्यम से गैस मिलने जा रही है।
विज्ञापन

एचपीसीएल चरणबद्ध तरीके से पहले साउथ सिटी फिर आवास विकास और रिलायंस कॉलोनी, सिटी पार्क एवं लोधीपुर को चार्ज करने की योजना बना रहा है। इसके बाद तिलहर में गैस पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि एसएचओ दयाशंकर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य महाप्रबंधक केवी श्रीनिवास राजू, उप महाप्रबंधक पी. आनंद विक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें