फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद से संबंधित मामले जल्द निस्तारित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने राजस्व समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जमीनों पर अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतों का समाधान जल्द कराने के निर्देश दिए हैं। जलालाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए उन्हें विभिन्न विभागों से संबंधित 55 शिकायतें मिलीं और उनमें से एक प्रकरण का उन्होंने तत्काल निस्तारण कराया और शेष मामले संबंधित विभागों को भिजवाकर अधिकारियों को उनका समाधान एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। इधर, सदर तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम फाइनेंस त्रिभुवन को 42 शिकायतें प्राप्त हुईं और उनमें से दो प्रकरण निस्तारित करा दिए।
विज्ञापन

जलालाबाद। समाधान दिवस के बाद डीएम व एसपी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गांव नौगवां पहुंचे और वहां सरकारी स्कूल में चौपाल लगाकर गांव अल्लाहदादपुर बिहारी के निवासियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर श्रीराम, लक्ष्मी देवी, वेदप्रकाश, रतीराम आदि नेे बताया कि उनके गांव में कई जानवरो में लंपी रोग जैसे लक्षण हैं लेकिन टीकाकरण नहीं किया गया। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम बरखा सिंह को पशु चिकित्सक को गांव में दो-तीन कैंप लगवाने के निर्देश दिए।
मिर्जापुर। शनिवार को कलान तहसील सभागार मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीङीओ श्याम बहादुर सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान 17 प्रार्थना पत्र आए जिसमें केवल एक समस्या का निस्तारण मौके पर होग गया। इस दौरान परियोजना निदेशक, एसङीएम दुर्गेश यादव, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिलहर में एसडीएम राशि कृष्णा ने तीन मामले कराए निस्तारित
तिलहर। एसडीएम राशि कृष्णा की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन उनमें से केवल तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। ग्राम पंचायत रुद्रपुर के ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर पंचायत सचिव पर शौचालय के पात्र लाभार्थियों की सूची बिना जांच किए निरस्त करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अनूप कुमार, पूनम, तारा देवी आदि मौजूद रहे। इटौआ गांव के प्रधान मंजू कुमार, निगोही के मोहल्ला हमजापुर निवासी राज बहादुर और गांव तालवीपुर दिवरिया निवासी भैय्यालाल ने खेत पर कब्जे की शिकायतें कीं। इस मौके पर सीओ बीएस वीर कुमार, नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा, विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ शाक्य आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें