शाहजहांपुर। जिलास्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को जीआईसी के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर और 50 मीटर बालिका की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मदरसा नुरुल हुदा के बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया। देशगान व लब पे आती है दुआ...की प्रस्तुति के बाद खेलकूद का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क विकास करता है। विशिष्ट अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने शारीरिक विकास के लिए खेलकूद के महत्व पर चर्चा की।
मदरसा कमेटी के अध्यक्ष राशिद हुसैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संतोष कुमार पांडेय, जुबैर आलम, सरताज अली, गुड्डू खां, शमीम खां, साजिद खां, शारिक अली खां, अजीम बेग, मुईन खां, हाफिज इमरान, रवि वर्मा, गंगाराम प्रेमी आदि मौजूद रहे।
रविवार दोपहर एक बजे समापन होगा। मुख्य अतिथि मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार डॉ. प्रियंका अवस्थी होंगी। विशिष्ट अतिथि बीएसए रणवीर सिंह व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह पुरस्कार का वितरण करेंगे।
खो-खो में मदरसा गरीब नवाज रहा विजेता
जूनियर बालिका खो-खो में मदरसा गरीब नवाज टीम ने बाजी मारी। मदरसा अत्तारिया ने उप विजेता रही। बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में शारिक अव्वल, फैसल द्वितीय व मोहम्मद शारिक तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में फैसल प्रथम, उवैस द्वितीय व ऐनुल कादरी तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अरशद प्रथम, उवैद द्वितीय, शारिब तृतीय रहे। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद फैसल प्रथम, एनुल कादरी द्वितीय, अजहर हुसन तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में सामिया अव्व्ल, जिया द्वितीय व सिदरा तृतीय रहीं। वाॅलीबॉल में सीनियर में मदरसा नुरुल हदा विजेता व मदरसा शमशिया फैजाने हातम उप विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग में नुरुल हुदा प्रथम व मदरसा गरीब नवाज टीम उपविजेता रही।
शाहजहांपुर में मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता में गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते डीआईओएस हरवंश कुमार। स