भावलखेड़ा। मोहल्ला फत्तेपुर रेती में दो पक्षों के बीच रंजिशन मारपीट के दो आरोपी समेत वादी को भी गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान किया है। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस में मोहल्लावासी प्रभाकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 मई की रात में कुछ मोहल्लावासियों ने उनके घर आकर मारपीट की। इसमें प्रभाकर घायल हो गए। उन्होंने एक जून को दूसरे पक्ष के अभय कश्यप, उमाशंकर, अभि कश्यप और श्यामलता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद विवेचक एसआई राजेश कुमार शुक्रवार को जांच के लिए गए तो दोनों पक्ष झगड़ रहे थे। इसलिए छह जून को अभय और अभि के साथ प्रभाकर के खिलाफ कार्रवाई की। संवाद