फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कार की टक्कर से पीलीभीत के रहने वाले बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 15 Jul 2023 03:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

कीटनाशक लेने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीएचसी में बेटे ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीटनाशक लेने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीएचसी में बेटे ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी झम्मन लाल अपने बेटे योगेश के साथ शनिवार सुबह कीटनाशक लाने के लिए बाइक से पास में ही पोखरपुर जा रहे थे। गांव से निकलते ही पूरनपुर-बंडा हाईवे पर बंडा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। झम्मनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल योगेश को बंडा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। 

बताया जा रहा है कि कार गांव के ही व्यक्ति की है जो अपने रिश्तेदार को चलाना सिखा रहा था। जांच के बाद घुंघचाई थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें