फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सरकारी पोषाहार के रिफाइंड तेल से भरी पिकअप पकड़ी, दो कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2022 10:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/तिलहर

सार

तिलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किया गया रिफाइंड तेल पिकअप से हाईवे के किनारे एक जगह उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पिकअप में रखीं रिफाइंड की लगभग 100 पेटियों समेत पकड़ा जबकि 500 पेटियां गायब होने की सूचना थी।
विज्ञापन
तिलहर में पकड़ी गईं सरकारी रिफाइड ऑयल की पेटियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के तौर पर बांटने के लिए भेजे जा रहे रिफाइंड तेल को नैफेड संस्था के एक कर्मचारी ने विभागीय गोदाम पर पहुंचाने के बजाय रास्ते में गायब कर दिया। नैफेड के स्थानीय सप्लायर ने पुलिस को सूचना देकर वाहन के साथ भेजे गए दो कर्मचारियों को पकड़वा दिया। बाद में उसकी निशानदेही पर तिलहर पुलिस शुक्रवार देर रात शहर में अंटा चौराहा स्थित एक नमकीन भंडार के गोदाम पर छापा मारकर वहां से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ ले गई।

विज्ञापन


तिलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किया गया रिफाइंड तेल पिकअप से हाईवे के किनारे एक जगह उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पिकअप में रखीं रिफाइंड की लगभग 100 पेटियों समेत पकड़ा जबकि 500 पेटियां गायब होने की सूचना थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ होने पर पता चला कि उन्होंने शहर के नमकीन गोदाम पर भी रिफाइंड तेल उतारा है।

इस पर पुलिस ने वहां भी छापा मारकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पोषाहार) युगुल किशोर सांगुड़ी ने पूरे मामले से डीएम उमेश प्रताप सिंह को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर पर सूचना देने के बाद मामले की जांच के लिए शनिवार को लखनऊ से राज्य स्तर के अधिकारी नवीन कुमार यहां आ रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक बीएस वीर कुमार ने बताया कि कुछ माल पकड़ा गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें