फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में पिकअप चालक और बाइक सवार अखबार वितरक घायल

Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हाईवे पर हादसे में समाचार पत्र वितरक आकाश देवल घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया। इस दौरान एक अन्य वाहन के पलटने से चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खनपुरा के समीप सुबह लगभग 8:30 बजे समाचार पत्र वितरक आकाश देवल बाइक से अखबार बांट रहे थे। इस दौरान पीछे तेज गति से आ रही कार एक पिकअप वाहन में पीछे से घुस गई। पिकअप अनियंत्रित होकर आकाश देवल की बाइक से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना में आकाश देवल निवासी मोहल्ला पक्का कटरा और पिकअप चालक अरुण शुक्ला निवासी गांव टावरगंज थाना आरसी मिशन शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आकाश देवल के पिता संजय देवल ने बताया कि आकाश का बायां हाथ टूट गया है। शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। चालक अरुण शुक्ला को गंभीर अवस्था में शाहजहांपुर से लखनऊ ले जाया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें