पुवायां। सोमवार दोपहर एक कार एजेंसी के कर्मचारी और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
नगर के एक व्यापारी ने एक कंपनी की पुवायां की एजेंसी से 23 फरवरी को कार बुक कराई थी। दो मार्च को कार देना तय हुआ था, लेकिन एजेंसी संचालक ने कार नहीं दी थी। कार की बुकिंग कैंसिल कर जमा रुपये मांगने पर एजेंसी से कई लोग आकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। व्यापारी ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद कार बुकिंग के लिए जमा की गई राशि को वापस करने की बात तय होने पर दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिली थी, लेकिन राजीनामा होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद