अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशांत श्रीवास्तव को ज्ञापन देते अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के कार्यकर्त
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन ने पुलिसकर्मियों को पेट्रोल भत्ता देने और बॉर्डर स्कीम खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशांत श्रीवास्तव को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को अब तक साइकिल भत्ता ही दिया जा रहा है, जबकि अपराध नियंत्रण में अब साइकिल अनुपयोगी हो गई है।
संगठन पदाधिकारियों को कहना है कि बाइक अब फास्ट पुलिसिंग की जरूरत बन गई है। लिहाजा अब साइकिल भत्ते की जगह पुलिसकर्मियों को प्रति माह छह हजार रुपये पेट्रोल भत्ता दिया जाए। सभी पुलिसकर्मी को अच्छे आवास उपलब्ध कराए जाएं या प्रतिमाह छह हजार रुपये आवासीय भत्ता दिया जाए। एक करोड़ युवक-युवतियों को पुलिस, आर्मी और इससे संबंधित विभागों में रोजगार दिया जाए। किसी भी अधिकारी के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर आजीवन कारावास की व्यवस्था हो और 30 दिन में चार्जशीट दाखिल की जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जमीन अहमद उर्फ अजमी, सचिन कुमार, मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र मोहन, सहदेव कुमार, गुलजार, तरवेज खां, इजहार खां, मानवेंद्र, कमलेश, खालिद, निहाल आदि मौजूद रहे। संवाद