फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में चार घंटे तक भीषण जाम में जूझे लोग

Tue, 20 Aug 2024 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में खुटार रोड पर लगा भीषण जमा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। रक्षाबंधन पर भीड़ और वाहन चालकों की मनमानी के चलते राजीव चौक पर कई घंटे तक भीषण जाम से लोग परेशान रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


राजीव चौक नगर का सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे को दो नेशनल हाईवे क्रॉस करते हैं। राजीव चौक से शाहजहांपुर, खुटार, बंडा, निगोही और कस्बे के अंदर जाने का रास्ता है। चौराहे के आसपास भीड़ होने के कारण यहां फुटपाथ पर ठेले, खाेमचे और फल वाले कब्जा जमा लेते हैं, इससे कई बार जाम लग जाता है। रक्षाबंधन के कारण दिन में भारी भीड़ के चलते सोमवार दोपहर बाद राजीव चौक पर जाम लग गया।
पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक और कार चालकों ने आगे निकलने की होड़ में वाहनों को गलत साइडों में ले जाकर खड़ा कर दिया। इससे जाम बढ़ता गया। शाहजहांपुर, खुटार, निगोही, बंडा रोड पर कई किमी लंबा जाम लग गया। एक बजे से पांच बजे तक लगे जाम में फंसे लोग परेशान हो उठे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन


बीच हाईवे तक ई रिक्शा खड़े कर देते हैं चालक
खुटार, बंडा और शाहजहांपुर रोड पर ई रिक्शा चालक हाईवे के बीच तक वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। इससे जाम लग जाता है। निगोही रोड पर सब्जी वाले अपने ठेले हाईवे के किनारे खड़े कर देते हैं। सब्जी खरीदने वाले अपने वाहन हाईवे पर ही खड़े कर देते हैं, इससे लगने वाले जाम का असर सीधे राजीव चौक पर पड़ता है।



मकसूदापुर में शारदा नहर पुल पर तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन
पुवायां। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पुल पर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक भारी जाम लग गया।

शारदा नहर का पुल काफी संकरा होने के कारण एक साथ दोनों ओर से वाहन नहीं निकल पाते हैं। रक्षाबंधन के दिन भारी भीड़ के चलते पुल पर दोपहर दो बजे भारी जाम लग गया। कुछ ही देर में बंडा और बिलसंडा की ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने समाजसेवियों की मदद से जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। शाम पांच बजे बमुश्किल जाम खुल सका। संवाद

पुवायां में खुटार रोड पर लगा भीषण जमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें