फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी की रात को भूकंप के झटके लगने पर सिहर उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जन्माष्टमी की रात को भूकंप के झटके महसूस होने पर शुक्रवार रात लोग सिहर गए। जाग रहे लोगों को जमीन हिलने का आभास हुआ तो कुछ देर के लिए बेचैनी बढ़ गई। तुरंत ही एक-दूसरे को फोन कर जानकारी ली गई। सुबह होने पर खबरों के जरिये लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बुधवार रात आराम से सो रहे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। रात करीब 1.12 बजे आए भूकंप के दौरान अधिकतर लोग सो चुके थे। वहीं जागने वालों को जमीन हिलने का आभास हुआ तो चर्चाएं शुरू हो गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर डालकर बात को साझा किया तो उस समय जाग रहे लोगों ने कमेंट्स के जरिये हां में जवाब दिया। भूकंप की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। हालांकि, इस दौरान कहीं किसी तरह का जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
- पृथ्वी प्लेट से बनी है। ऊपर की प्लेट एक पीस में नहीं है। सात मेजर और 20 माइनर प्लेट हैं। ये प्लेट मूवमेंट करती हैं। जब दो प्लेट आपस में टकराती हैं या दूर हटती हैं तो झटके लेती हैं। वहीं झटके ऊपर महसूस होते हैं। उसे भूकंप कहते हैं। - डॉ. मसी उल्ला खान, विभागाध्यक्ष भूगोल, जीएफ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें