फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमजापुर में बस स्टेशन निर्माण के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। हमजापुर में बस स्टेशन निर्माण किए जाने का लोगों ने विरोध किया है। रविवार को पूर्व प्रधान नरेश के साथ तमाम लोग विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा से मिले। उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने का आश्वासन लोगों को दिया है।
विज्ञापन

निगोही नगर पंचायत में गांव हमजापुर शामिल किया गया है। निगोही में लंबे समय से बस स्टेशन बनाए जाने की मांग उठ रही थी। इसी के मद्देनजर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के प्रयासों से बस स्टेशन को मंजूरी मिली है। गांव हमजापुर में बस स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। रविवार को विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा ट्रांसफार्मर लगाने की समस्या का समाधान करने के लिए गांव हमजापुर पहुंचे थे। इस बीच हमजापुर के तमाम लोग उनके पास आए और बस स्टेशन का निर्माण करने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर बरातघर का निर्माण किया जाना चाहिए। डॉ. राम सिंह ने उन्हें बस स्टेशन के फायदे गिनाए लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद उन्होंने कहा कि जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें