फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रास्ते को लेकर दो कॉलोनियों के लोग फिर आमने-सामने

Mon, 15 Apr 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री को तोड़कर पाटा गया रास्ता।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रास्ते के विवाद को लेकर दो कॉलोनियों के लोग रविवार सुबह फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी पाट रही जेसीबी को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपियों पर देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद के सेक्टर पांच की दीवार से सटाकर न्यू कॉलोनी विकसित हो रही है। शनिवार को न्यू कॉलोनी के कुछ लोगों ने जेसीबी से सेक्टर पांच में स्थित डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी को तुड़वा दिया। रविवार सुबह लोगों ने जेसीबी से वहां मिट्टी पाटनी शुरू कर दी। इस पर सेक्टर पांच के लोग फिर भड़क गए। कुछ ही देर में दोनों कॉलोनियों के लोग आमने-सामने आ गए।
इस मामले में सहायक अभियंता आवास एवं विकास परिषद की ओर से एक दिन पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, जिसमें सरकारी कॉलोनी पर जबरदस्ती कब्जा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। लोगों का कहना था कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से विवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता पंकज कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने भी पहुंचकर चहारदीवारी तोड़ने वालों को सख्त हिदायत दी और उनकी जेसीबी जब्त कर ली।
-


सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त एवं कब्जा किए जाने के मामले में आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता की ओर से तहरीर मिली है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेसीबी को सीज करा दिया गया है।
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
-

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री को तोड़कर पाटा गया रास्ता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें