फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीवर लाइन की खोदाई के बाद छिना आनंदपुरम कॉलोनी के लोगों का चैन

Sun, 19 May 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने के बाद मुख्य व गली-मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल शहर की आनंदपुरम कॉलोनी का है।
विज्ञापन

आनंदपुरम कॉलोनी में गलियों के साथ ही मुख्य सड़क का भी बुरा हाल है। कनौजिया अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने से लोहारों वाला चौराहा होकर ककरा की ओर जाने वाले वाले मुख्य मार्ग पर ही तमाम गड्ढे हैं। कई जगह पर सड़क की बजरी उखड़ी पड़ी है। कॉलोनी की गलियां भी ऊबड़-खाबड़ हैं। इन पर वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों का चलना भी दूभर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़कों के गड्ढों को भी नहीं भरा जा रहा। वहीं जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी सड़कों की मरम्मत का कार्य हो रहा है।
-
ई-रिक्शों के पलटने का बना रहता डर
- वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकलती है तो बहुत संभल कर चलना पड़ता है। घर के बाहर गली में सीवर लाइन बिछाने और मैनहोल बनाने के बाद मरम्मत नहीं हो रही है। सड़कों के गड्ढों को भी नहीं भरा जा रहा। इससे सभी को दिक्कत है। - अचला, शिक्षिका
विज्ञापन


मुख्य सड़क की पहले कराई जाए मरम्मत
- कॉलोनी में मुख्य सड़क की पहले मरम्मत कराई जाए। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को राहत मिल सके। इसके बाद सीवर लाइन डालने या मैनहोल बनाने के बाद ऊबड़-खाबड़ गलियों को भी ठीक कराया जाए। इसको लेकर जल निगम को पत्र लिखेंगे। - मुनीश सिंह परिहार, अधिवक्ता

चोटिल हो चुके लोग
- मुख्य सड़क और गलियों में गड्ढों, बजरी आदि की वजह से चलना ही दूभर है। ई-रिक्शा पलटने और बाइक फिसलने से आए दिन कोई न कोई चोटिल हो जाता है। जल निगम के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जिससे लोगों को दिक्कत न हो। - आशीष शुक्ला, समाजसेवी


पार्षदों व क्षेत्रीय लोगों की ओर से शिकायत मिलने के बाद कई स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम करवाया गया है। जिन स्थानों पर नहीं हुआ है, वहां पर भी सड़क ठीक कराई जाएगी। - विनय शाक्य, अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें