फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झोंपड़ी गिराकर सामान तोड़ते रहे लोग, नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
गांव लुकटहा में बांकेलाल की झोपड़ी गिराते लोग
विज्ञापन
खुटार। शुक्रवार को गांव लुुकटहा में कई महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर बांकेलाल की झोंपड़ी गिरा दी। आरोप है कि घरेलू सामान भी तोड़ दिया गया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वीडियो वायरल होने पर केवल तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बांकेलाल ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उनके परिजनों ने गांव के ही विनोद से कुछ जमीन खरीदी थी। जमीन पर वह झोंपड़ी डालकर रह रहे थे। एक सप्ताह पहले विनोद आदि उनकी झोंपड़ी गिराने की बात कहने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत तीन जुलाई को एसडीएम से की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शुक्रवार को विनोद सहित कई लोगों ने उनकी झोंपड़ी गिरा दी। घरेलू सामान भी तोड़ डाला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस फिर भी मौके पर नहीं गई। घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस ने विनोद, अमरजीत और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वायरल वीडियो में कई महिलाएं भी तोड़फोड़ करती दिख रहीं हैं, लेकिन एक भी महिला को नामजद नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि बांकेलाल और विनोद ने कुछ जमीन अदला-बदली की थी। बांकेलाल ने विनोद को बैनामा करा दिया, लेकिन विनोद से अपने नाम बैनामा नहीं कराया और वैसे ही जमीन पर झोंपड़ी डाल कर रहने लगा। विनोद का कहना था कि जमीन उसके नाम है। बांकेलाल गलत कब्जा किए हुए है। शुक्रवार को विनोद आदि ने बांकेलाल की खाली झोंपड़ी को गिरा दिया था। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें