एक ही सिस्टम होने के कारण आ रही दिक्कत
मुख्य डाकघर में एक ही सिस्टम होने के कारण दिनभर में 40-45 लोगों के आधार कार्ड से संबंधित कार्य हो पा रहे हैं। इसके साथ ही आए दिन सर्वर डाउन होने की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से अधिक समस्या आ रही है। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के 17 डाकघरों पर आधार संबंधी कार्य हो रहे हैं। सभी जगह एक-एक सिस्टम ही लगा है।
तीन बैंकों में बंद हुआ काम
जिले की बैंक शाखाओं में भी आधार संबंधी कार्य के लिए काउंटर खोले गए थे। अधिकांश बैंकों में अब काउंटर ही बंद कर दिए गए हैं। इनमें एसबीआई टाउनहाल, बीओबी गोविंदगंज, एचडीएफसी टाउनहाल शाखा भी शामिल हैं।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि 12 बैंक शाखाओं में आधार संशोधन की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में बीओबी ग्रामीण कटरा, कांट, केरूगंज, भरगवां, बलेली, हमजापुर निगोही, जलालपुर, दीपपुर शाखा तथा बीओबी की पुवायां, तिलहर, निगोही, मिश्रीपुर, कांट शाखा में केंद्र खुले जाने का दावा किया जा रहा है।
मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डाकघरों में टोकन वितरित कर आधार कार्ड से संबंधित कार्य हो रहे हैं। सिस्टम व कर्मचारियों की कमी होने के कारण दिनभर में 40-45 आधार बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी आधार बनवाने व अपडेशन का कार्य हुआ।
लीड बैंक के एएलडीएम वैभव पाल ने कहा कि पहले 15 बैंक शाखाओं में आधार संबंधी कार्य हो रहे थे। इनके लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। इनमें से कुछ बंद हो गए हैं। अब 12 केंद्रों पर कार्य चल रहा है। जिन शाखाओं में कार्य चल रहा है, वहां जाकर संपर्क कर सकते हैं।