फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 65 वर्ष से अधिक आयु वाले अकेले नहीं जा पाएंगे हज

Sun, 18 Aug 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2025 में होने वाली हज यात्रा के आवेदन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वेबसाइट खोल दी है। ऑनलाइन फार्म नौ सितंबर तक भरे जा सकेंगे। हज यात्रा के दौरान पिछले वर्ष भीषण गर्मी के चलते आईं दुश्वारियों को देखते हुए हज कमेटी ने नियमों में कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


नूरी मरकज के सचिव हाजी मसूद अख्तर खान ने बताया कि एक ग्रुप में अधिकतम पांच लोग हज यात्रा पर जा सकेंगे। पूर्व में 70 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों को एक साथी लेकर जाने का नियम था। गत वर्ष की स्थिति को देखते हुए 65 वर्ष से अधिक उम्र के आजमीनों के लिए नियम लागू किया गया। 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं बिना किसी पुरुष साथी के हज यात्रा कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदकों के पास वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट 15 जनवरी 2026 तक का जरूरी है। फार्म भरने के लिए आवश्यक प्रपत्र भी लगाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें