शाहजहांपुर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की जिला इकाई ने पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर सांसद अरुण सागर को ज्ञापन दिया। जिला संयोजक अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि 25 मार्च 2025 को भारत सरकार से पारित वैलिडेशन एक्ट से पेंशनर्स हित प्रभावित हो रहे हैं। पेंशनर्स ने सांसद से मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इस मौके पर गंगाराम प्रेमी, हरिश्चंद्र वर्मा, दिनेश चंद्र शुक्ला, कप्तान पाल सिंह, बृजपाल सिंह, विश्वनाथ, रामसिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद