फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन घोटाला : 2880 खातों में फेरबदल कर हड़पी गई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन घोटाले की जांच में परतें खुलती जा रही हैं। अब तक की जांच में टीम ने 2880 खातों में फेरबदल किया जाना पाया है। जिन खातों को लाभार्थी के खाते से बदला गया है, उनमें कुछ खाते लखीमपुर खीरी और सीतापुर के भी हैं।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के खाते में हेरफेर कर दूसरे खाते दर्ज कर दिए गए थे। इसके बाद उनसे रुपये भी निकाल लिए गए। बैंक खातों को बदलने का अधिकार केवल समाज कल्याण अधिकारी को ही होता है। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
वहीं घोटाला सामने आने के बाद समाज कल्याण निदेशालय ने जांच टीम गठित कर दी। संयुक्त निदेशक अरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में डीडी अजयवीर सिंह यादव, सीनियर ऑडिटर नीरज मद्धेशिया जांच कर रहे हैं। बुधवार को टीम ने समाज कल्याण दफ्तर पहुंचकर जांच की। कर्मचारियों से बातचीत की और अभिलेख जुटाए।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक टीम ने अब तक की जांच में 2880 ऐसे खाते पाए हैं जिनमें फेरबदल किया गया है। लाभार्थी का खाता नंबर हटाकर दूसरे का खाता नंबर डाल दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल आधार प्रमाणीकरण के दौरान किया गया है।
जिन खाता नंबरों को लाभार्थी के खाते से बदला गया है, उनमें अधिकतर शाहजहांपुर के हैं। 150 से ज्यादा खाते सीतापुर और लखीमपुर जिलों के हैं। माना जा रहा है कि टीम की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें