शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण, महिला कल्याण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि 15 अप्रैल को विकास खंड कलान में और 22 अप्रैल को विकासखंड तिलहर में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाए। डीएम ने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन मिलने में आ रही समस्या का समाधान कराया जाएगा। नई पेंशन एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनेंगे। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जांच कर पीड़ित महिलाओं को ही आर्थिक सहायता दी जाए। संवाद