फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में पीसीएफ के चार केंद्र प्रभारी गायब मिले

Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा क्षेत्र के गांव नवदिया गद्दी, नवदिया बढ़ई, नवदिया बंकी और भटपुरा मंडी स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के क्रय केंद्रों का शुक्रवार को पुवायां मंडी के एडीसीओ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पीसीएफ के जिला प्रबंधक द्वारा तैनात किए केंद्र प्रभारी गायब मिले और गेहूं खरीद ठप पाई गई। एआर कोआपरेटिव ने चारों केंद्र प्रभारियों का एक माह का वेतन रोकने के साथ उनसे जवाब तलब किया है। यह आकस्मिक अमर उजाला में खबर छपने के बाद किया गया। बता दें कि अधिकारियों द्वारा जांच के दायरे में लिए गए इन चारों केंद्रों पर गेहूं खरीद में ढिलाई बरतने की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘डीएम साहब, ऐसे कैसे पूरा होगा खरीद का लक्ष्य’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बद पुवायां मंडी के एडीसीओ रामकेवल वर्मा ने शुक्रवार को चारों केंद्रों का दौरा किया तो वहां गेहूं खरीद ठप होने का मामला सामने आ गया। निरीक्षण में पता चला कि कोआपरेटिव सेक्टर के इन चारों केंद्रों पर संचालन पीसीएफ के जिला प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव द्वारा नियुक्त केंद्र प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है। एडीसीओ को नवदिया गद्दी केंद्र पर सेंटर इंचार्ज ओमकार, नवदिया बढ़ई में रोहित कुमार, नवदिया बंकी में ज्ञान प्रकाश और भटपुरा मंडी गांव के सेंटर पर तैनात केंद्र प्रभारी मनोज कुमार मौके पर नहीं मिले। आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने एडीसीओ को बताया कि केंद्र प्रभारियों के नहीं होने से उनके गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है। प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि इन सभी केंद्रों पर किसानों को भुगतान के धन का कोई अभाव नहीं है। इसके बावजूद खरीद में लापरवाही बरतने को गंभीरता से लिया गया है। डिप्टी आरएमओ के अनुसार एडीसीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एआर कोआपरेटिव पीके शुक्ला ने चारों केंद्र प्रभारियों का एक माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही उनसे गेहूं खरीद जैसे शासकीय महत्व के काम में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें