फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जन्मस्थली पहुंचे जितिन प्रसाद ने भव्य निर्माण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को परशुराम जन्मस्थली पहुंचकर पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण कार्यों के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन्मस्थली में प्रस्तावित सभी निर्माण भव्य और आकर्षक हों। उन्होंने मंदिर के बाहर उन स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने रामताल को भी देखा और उसके सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर रोड से विश्रामनगर से होती हुई बरेली हाइवे पर मिलने वाली सड़क का भी जायजा लिया। मोहल्ला सदुल्लागंज के सामने से रामताल तक रोड बनाने का प्रस्ताव प्रशासन ने शासन को भेजा है। प्रशासन की मंशा इस सड़क के जरिये परशुराम जन्मस्थली को शाहजहांपुर व बरेली हाईवे के अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की है। जितिन प्रसाद ने इस प्रस्तावित रोड के साथ ही हाइवे से जोड़ने की जगह पर भव्य गेट बनाने को कहा।
उन्होंने कहा कि जन्मस्थली पर होने वाले सभी निर्माण भव्य और आकर्षक होने चाहिए। पूर्व में मंदिर पहुंचे जितिन को महंत सत्यदेव ने पूजा अर्चना कराई। जितिन ने वापसी के दौरान कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनसे व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। 21 जुलाई को यहां क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ब्रजपाल सिंह के साथ यहां पहुंचे स्काई लाइन कंपनी लखनऊ के आर्किटेक्ट ज्ञानप्रकाश ने निर्माण कार्य के लिए मंदिर के बाहर प्रांगण की नाप की थी। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी, मुख्य इंजीनियर अहमद निसार, एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार चमन सिंह, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह, कौशल मिश्रा, पूर्व चेयरमैन संजय पाठक, आशुतोष गुप्ता, रामू अग्निहोत्री, गोपाल द्विवेदी व प्रदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें