शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं केजीबी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चौथी वर्षगांठ पर एक सप्ताह तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां होंगी। पहले दिन टीचर लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) डे मनाया गया।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो ओसीएफ में शिक्षा सप्ताह के पहले दिन टीएलएम डे पर प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य परवेज हुसैन ने किया। टीएलएम प्रदर्शनी में अभिभावकों ने शिक्षण सामग्री का अवलोकन कर शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को करीब से समझा। चार वर्गों में लगी प्रदर्शनी में सभी विषयों के शिक्षकों द्वारा बनाई गई शिक्षण सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर उप प्राचार्य व कार्यक्रम संयोजक मुनेंद्र पाल, मुख्य अध्यापिका मीना कनौजिया, दूसरी पाली के उप प्राचार्य कन्हैया सिंह, शिक्षक विजय पाल, रश्मि सिद्धार्थ, मोहम्मद हाशिम, रूम सिंह यादव, जगदीश शरण, विश्वजीत सागर, दीपक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
-
प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया टीएलएम डे
जिले में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाडूजई सेकंड में टीएलएम डे मनाया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण सामग्री से पढ़ने और समझने का प्रयास किया। विकास खंड भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में अध्यापकों की देखरेख में बच्चों ने रंगीन कागज गत्ता आदि से मेरा परिवार, स्थानीय बाजार, फल सब्जी के चार्ट, कार्ड एवं मुखौटे आदि बनाए। इस मौके पर शिक्षका गीता शुक्ला, शैफाली, अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। इसी तरह से कंपोजिट हथौड़ा, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा आदि में भी टीएलएम डे पर गतिविधियां हुईं। संवाद