फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 25 के बाद हटाए जाएंगे पैंटून पुल

Tue, 18 Jun 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मानसून की दस्तक से पहले रामगंगा के कोला व खंडहर क्षेत्र में बहुगुल के हैदलपुर घाट पर बने पैंटून पुलों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने एसडीएम को भेजे पत्र में 17 जून की तिथि निर्धारित की थी। हालांकि, अभी नदियों के कम जलस्तर को देखते हुए इन पुलों को 25-26 जून से हटाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नवंबर 2021 को कोला घाट का पक्का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से पीडब्ल्यूडी चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वहां हर साल पैंटून पुल का निर्माण कराता है। इस बार यहां दो पुल बनवाए गए थे। खंडहर क्षेत्र के लोगों की परौर क्षेत्र तक पहुंच आसान बनाने के लिए भी एक पैंटून पुल बहुगुल के हैदलपुर घाट पर बनवाता है। मानसून आने से पहले इन्हें हटा लिया जाता है।
पीडब्ल्यूडी के जेई ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों पैंटून पुलों को हटाने की तिथि निर्धारित कर इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। उनका कहना है कि यह निर्णय अधिकारियों के स्तर से लिया जाएगा कि नदियों मे पानी ज्यादा न होने कारण पुल हटाने की प्रक्रिया को कुछ दिन और टाला जाए या नहीं। निर्देश के अनुरूप कार्य किया जाएगा। पुलों के हटने की प्रक्रिया शुरू होते ही वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। पुलों को हटाने में करीब एक हफ्ते का समय लगता है।
विज्ञापन

-
70-80 किमी का फेरा लगाना पड़ेगा
पैंटून पुल हटने से लोगों को 70-80 किलोमीटर का फेरा लगाकर जाना पड़ेगा। कोलाघाट के पक्के पुल से अभी बाइकों को जाने की अनुमति है। लोगों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर पुल पार करना पड़ेगा। इसके बाद ऑटो-टेंपो के जरिये आगे का सफर तय कर सकेंगे।
-
बारिश की अभी संभावना नहीं दिख रही है। इसीलिए 17 जून से पुल हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है। 25 जून के बाद से पैंटून पुल हटाने का काम शुरू हो जाएगा। इसी के साथ पैंटून पुल से यातायात भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

रथिन सिन्हा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें