शाहजहांपुर के मोहल्ला बाडूजई में नाले में मगरमच्छ घूमता नाला। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में बैंक के पास मंगलवार शाम को नाले में मगरमच्छ देखकर खलबली मच गई।
मौके पर पहुंचे क्षेत्र के पार्षद जगदीश कुशवाहा ने वन विभाग में सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया, लेकिन मगरमच्छ नाले के अंदर घुस गया। वन विभाग की टीम ने सर्च लाइट की मदद से काफी दूर तक नाले में तलाश किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं लगा है। देर शाम सूचना आई है कि मगरमच्छ आनंदपुरम कॉलोनी के पास नाले में पहुंच गया है। टीम को वहां भेजा जा रहा है। संवाद