फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 113 रोडवेज बसों में शोपीस बने पैनिक बटन, कंट्रोल रूम से नहीं जोड़ा

Sat, 18 May 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों में यात्रियों को आपराधिक घटनाओं से बचाने के लिए लगाए गए पैनिक बटन शोपीस बनकर रह गए हैं। इन्हें कंट्रोल रूम से अभी तक नहीं जोड़ा गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यदायी संस्था से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

पैनिक बटन का इस्तेमाल किसी मुसीबत में होने पर कर सकते हैं। इसके दबाने पर पुलिस मदद करने के लिए पहुंचेगी। शाहजहांपुर डिपो की 113 बसाें में पैनिक बटन को लगा दिया। निगम को मिली 50 नई बसों में लगकर आया है। पुरानी बसों में वायरिंग कर पैनिक बटन लगवाए गए हैं, पर यह शोपीस बनकर रह गए हैं। कार्यदायी संस्था के लगाने के बाद भी यात्रियों के उपयोग की स्थिति नहीं बन सकी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पांडेय ने बताया कि निगम की सारी बसों में पैनिक बटन लगा दिया है। अभी कंट्रोल रूम से इसे नहीं जोड़ा गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था से पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें